पेशावर में स्कूल हादसा, 35 मौतों के मामले में मालिक और ठेकेदार पर केस दर्ज

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने स्कूल के मालिकों, शेयरधारकों और निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला द...

नवम्बर 25, 2026 - 14:20
 0  0  0
पेशावर में स्कूल हादसा, 35 मौतों के मामले में मालिक और ठेकेदार पर केस दर्ज
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने स्कूल के मालिकों, शेयरधारकों और निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे में 34 बच्चों और एक शिक्षक की जान गई थी, जबकि 52 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने स्कूल के मालिक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की प्राथमिकी के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर की डिर कॉलोनी स्थित अल-खैर एजुकेशन सिस्टम स्कूल की इमारत के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। एफआईआर में कहा गया है कि छात्रों ने पहले भी इमारत की दीवारों और छतों की खराब हालत को लेकर शिकायत की थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने कथित तौर पर इन शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया। गुरुवार को इमारत की दूसरी मंजिल पर नर्सरी की कक्षा और भूतल के कुछ कमरों की छतें गिर गई थीं। हादसे की जांच के लिए खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव ने दो सदस्यीय समिति बनाई है। समिति सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें इमारत की मजबूती, निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा इंतजाम और संभावित लापरवाही की जांच की जाएगी। सरकार स्कूलों की इमारतों की सुरक्षा जांचने के लिए भी व्यवस्था तैयार करेगी। प्रांतीय सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख पाकिस्तानी रुपये (करीब 3.42 लाख भारतीय रुपये) और घायल छात्रों को दो-दो लाख पाकिस्तानी रुपये देने की घोषणा की है।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow