रवि किशन ने मुंबई में आयोजित खिड़कियां थिएटर फिल्म फेस्टिवल 2026 के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, 'युवा पीढ़ी को लोगों ने जेन-जी कहा, उन्हें मैं भारत की आत्मा कहता हूं। मैं भी बिल्कुल उनके जैसा हूं। मुझे लेकर मीम्स बने। मेरे ऊपर नींबू फेंका गया, मैंने उसका शरबत बना लिया। दुनिया में यह होता रहता है। कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। इसलिए डिप्रेशन में जाने की जरूरत नहीं है। आपको इसे पॉजिटिव तरीके से लेना चाहिए।'
गोरखपुर से बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने जेन-जी यानी युवा पीढ़ी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यही लोग भारत की आत्मा हैं और आने वाले समय में देश की जिम्मेदारी इसी पीढ़ी के हाथों में होगी। उन्होंने कहा कि आज के युवा देशभक्त हैं, जागरूक हैं और अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं।
रवि किशन का यह बयान दिल्ली में सीजेपी के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शनों के बीच आया है। फिलहाल ये प्रदर्शन मतदाता सूची के SIR को लेकर हो रहे हैं। रवि किशन ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर जो कुछ हो रहा है, उसे पूरी जेन-जी से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। युवा पीढ़ी का इससे कोई संबंध नहीं है।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.