रूस के दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया में मंगलवार को सैन्यविमान क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई।
एयरक्राफ्ट लगभग सीधा नीचे गिरा और इसमें हवा में ही आग लग गई थी। हालांकि, यह कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ यह अभी साफ नहीं है।
केमेरोवो इलाके के गवर्नर इल्या सेरेद्यूक ने यागुनोवो गांव के पास विमान दुर्घटना की पुष्टि की। रॉयटर्स के मुताबिक, गवर्नर इल्या सेरेद्यूक ने दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान नहीं बताई।
दुर्घटनाग्रस्त विमान An-12 है, जो सैन्य मालवाहक विमान है। इसे सोवियत संघ के दौर में यूक्रेन की एंटोनोव कंपनी ने बनाया था।
इस विमान का इस्तेमाल सेना के जवानों, हथियारों, गोला-बारूद और दूसरे जरूरी सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए किया जाता है।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.