पंजाब के पठानकोट जिले के धार ब्लॉक में विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी गुलशन कुमार को कथित तौर पर 1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले धार कलां स्थित एक होटल मलिक तथा कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ था।
इस झगड़े में घायल व्यक्ति की ओर से मेडिकल करवाने के बाद शिकायत थाना में दर्ज करवाई गई थी। सूत्र बताते हैं की थाना प्रभारी की ओर से इस मामले के निपटारे के लिए होटल मालिक को तंग परेशान किया जा रहा था और 300000 की मांग की गई थी।
थाना प्रभारी से परेशान होटल कारोबारी ने इस केस विजिलेंस को दी। इसी डिमांड की पहली किस्त लेने आज जैसे ही थाना प्रभारी गए थे। जिसकी शिकायत होटल मालिक की ओर से विजलेंस को पहले ही की गई थी। जानकारी के अनुसार मामले में विजिलेंस विभाग की ओर से आगे की जांच की जा रही है।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.