दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध बैग लेकर भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को CISF जवानों ने तुरंत पकड़ लिया। घटना CCTV में कैद हुई है। घटना 17 अक्टूबर की है, जानकारी आज सामने आई है।
CCTV फुटेज में दिख रहा है कि व्यक्ति मेट्रो स्टेशन के सिक्योरिटी चेकिंग एरिया में पहुंचकर अपना बैग एक्स-रे स्कैनिंग के लिए रखता है। स्कैनिंग के दौरान बैग में एक संदिग्ध और घनी वस्तु दिखाई दी। जांच में सोने जैसा पाउडर मिला।
इसके बाद व्यक्ति फोन पर बात करते हुए महिलाओं के सिक्योरिटी स्कैनिंग जोन की ओर बढ़ता है। उस समय वहां कोई महिला यात्री नहीं थी।
अचानक व्यक्ति काला बैकपैक लेकर भागने लगता है। वह महिलाओं के फ्रिस्किंग जोन से होते हुए एस्केलेटर की तरफ भागता है। CISF जवान 8 सेकेंड में सीढ़ियां चढ़कर व्यक्ति को एग्जिट गेट नंबर-1 पर पकड़ लेता है।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.