60 साल की उम्र में महेश बाबू के भाई एक्टर नरेश ने की चौथी शादी
महेश बाबू के भाई और एक्टर नरेश ने 60 साल की उम्र में चौथी शादी कर ली है। एक्टर ने शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
महेश बाबू के भाई और तेलुगु एक्टर नरेश ने 60 साल की उम्र में चौथी शादी कर ली है। एक्टर पवित्रा लोकेश के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने हाल ही में एक पारंपरिक समारोह में शादी की और शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, “हमारी इस नई यात्रा में जीवन भर शांति और आनंद के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए।”
पवित्रा भी एक्ट्रेस हैं और कन्नड़-तेलुगु फिल्मों में सहायक भूमिकाएँ निभाती हैं। दोनों को अपनी फिल्मों के सेट पर प्यार हो गया, जिसमें उन्होंने साथ काम किया था। नरेश की यह चौथी और पवित्रा की तीसरी शादी है।
कथित तौर पर नरेश को अपनी तीसरी पत्नी राम्या रघुपति से कानूनी तलाक लेना बाकी है। अपनी पहली शादी असफल होने के बाद नरेश ने रेखा सुप्रिया से शादी कर ली। पूर्व कपल दो बेटों के माता-पिता हैं – नवीन विजय कृष्ण और तेजस्वी कृष्ण। अपनी दूसरी शादी भी असफल होने के बाद, नरेश ने राम्या रघुपति से शादी की; दोनों अलग होने के बाद कानूनी पेचीदगियों में उलझे हुए हैं
Seeking your blessings for a life time of peace & joy in this new journey of us????
— H.E Dr Naresh VK actor (@ItsActorNaresh) March 10, 2023
ఒక పవిత్ర బంధం
రెండు మనసులు
మూడు ముళ్ళు
ఏడు అడుగులు ????
మీ ఆశీస్సులు కోరుకుంటూ ఇట్లు
- మీ #PavitraNaresh ❤️ pic.twitter.com/f26dgXXl6g
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?