बांग्लादेश की कपड़ा फैक्ट्रियों पर ताले

बांग्लादेश में कपड़े बनाने वाली फैक्ट्रियों पर ताले लग रहे हैं. मजदूर सड़कों पर हैं. फैक्ट्रियों में काम रुक रहा है. इसका असर सिर्फ बांग्लादेश तक सीमित नहीं...

नवम्बर 25, 2026 - 14:19
 0  0  0
बांग्लादेश की कपड़ा फैक्ट्रियों पर ताले
बांग्लादेश में कपड़े बनाने वाली फैक्ट्रियों पर ताले लग रहे हैं. मजदूर सड़कों पर हैं. फैक्ट्रियों में काम रुक रहा है. इसका असर सिर्फ बांग्लादेश तक सीमित नहीं रहने वाला. अमेरिका और यूरोप के जिन बड़े ब्रांडों को समय पर कपड़े चाहिए, वे अब दूसरे देशों की तरफ देख सकते हैं. भारत भी इनमें से एक है. 2 नवंबर को मजदूरों के प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश की करीब 679 से 690 फैक्ट्रियों में उत्पादन रुकने की खबर आई. इन फैक्ट्रियों में 40 लाख से ज्‍यादा कर्मचारी काम करते हैं. मजदूरों की ड‍िमांड है कि उनकी सैलरी 12500 टका से बढ़ाकर 30000 टका की जाए. सरकार ने वेतन बोर्ड बनाने का फैसला किया है, लेकिन विरोध अभी पूरी तरह थमा नहीं है. मजदूरों के प्रदर्शन के कारण फैक्ट्री में काम रुक गया. अब खरीदार के सामने परेशानी है. उसे तय समय पर माल चाहिए. वह महीनों इंतजार नहीं कर सकता. ऐसे में वह दूसरे देश की फैक्ट्री से संपर्क करेगा. भारत, वियतनाम, पाकिस्तान और कंबोडिया उसके विकल्प हो सकते हैं. भारत में अगर किसी शहर को बांग्लादेश की परेशानी से सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है तो उसमें तमिलनाडु का तिरुपुर है. तिरुपुर को भारत का बड़ा टी-शर्ट और निटवेयर केंद्र कहा जाता है. यहां निटवेयर का मतलब ऐसे कपड़ों से है, जिन्हें धागों को बुनकर बनाया जाता है. टी-शर्ट, बनियान और बच्चों के कई कपड़े इसी तरीके से बनते हैं

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow