पाकिस्तान 'गैंगरेप' केस में डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार बरी

पाकिस्तान के लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के साथ हुए हाई-प्रोफाइल गैंगरेप और रंगदारी केस में एक चौंकाने वाला ट्विस्ट आया है. स्थानीय अधिकारियों द्वारा अदालत म...

नवम्बर 25, 2026 - 14:19
 0  0  0
पाकिस्तान 'गैंगरेप' केस में डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार बरी
पाकिस्तान के लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के साथ हुए हाई-प्रोफाइल गैंगरेप और रंगदारी केस में एक चौंकाने वाला ट्विस्ट आया है. स्थानीय अधिकारियों द्वारा अदालत में पेश की गई एक जांच रिपोर्ट में मामले के 5 मुख्य आरोपियों को यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से मुक्त कर दिया गया है. दावा किया जा रहा है कि अजीब तरह से आरोपियों को छोड़े जाने के पीछे पॉलिटिकल प्रेशर भी हो सकता है. बता दें कि जिन लोगों को रेप के आरोपों से बरी किया गया है, उनमें पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री इशाक डार का एक रिश्तेदार भी शामिल है. अदालत में जमा की गई इस चालान रिपोर्ट के सामने आते ही पाकिस्तान के राजनीतिक और कानूनी गलियारों में भूचाल आ गया है. जहां एक तरफ रसूखदार आरोपियों को रेप केस में क्लीन चिट दे दी गई है, वहीं दूसरी तरफ पूरे मामले का ठीकरा तीन छोटे कर्मचारियों के सिर फोड़ दिया गया है. इस खौफनाक वारदात की शुरुआत साल 2025 में हुई थी. दोनों विदेशी महिलाओं की मुलाकात सिंगापुर में इस मामले के मुख्य आरोपी से हुई थी. आरोपी ने महिलाओं को एक क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टमेंट स्कीम में भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया.

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow