योगी बोले- राहुल का धुआं निकला

यूपी में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली निकाली। गोरखपुर में सीएम योगी ने राहुल-अखिलेश पर कहा- दोनों ल...

नवम्बर 25, 2026 - 14:19
 0  0  0
योगी बोले- राहुल का धुआं निकला
यूपी में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली निकाली। गोरखपुर में सीएम योगी ने राहुल-अखिलेश पर कहा- दोनों लड़कों की जोड़ी हारने के बाद बहाना ढूंढ़ती है। कभी EVM तो कभी SIR को दोषी ठहराते हैं उन्होंने कहा कि आप लोगों ने सपा अध्यक्ष का बयान पढ़ा होगा। दिल्ली का उनका बयान बड़ा विचित्र सा बयान था। वे कहते हैं कि अगली पीढ़ी हर लाठी और हर जख्म का बदला लेगी। सपा के बबुआ को थोड़ा समझाइए, लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी गोरखपुर में थे। उन्होंने माइक संभालते ही भोजपुरी में लोगों का हालचाल पूछा रउवा सब ठीक बानी ना? नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा - जिस लॉचिंग पैड की चर्चा मुख्यमंत्री जी आप कर रहे थे, उसका केवल रॉकेट ही नहीं खराब है। उसका लॉचिंग पैड भी खराब है, जो ऐसे-ऐसे नेता को पैदा करता है।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow