अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को बड़ा झटका लगा है. डेमोक्रेटिक पार्टी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में अच्छी बढ़त हासिल की हैं. लेकिन इस चुनाव में कहानी सिर्फ कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण की नहीं है. नतीजों ने डोनाल्ड ट्रंप के राजनीतिक प्रभाव पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, ट्रंप ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया था. उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवारों के पक्ष में जमकर प्रचार किया.
कई सीटों पर अपनी पसंद के उम्मीदवारों को समर्थन दिया. लेकिन अब उन्हीं उम्मीदवारों को मतदाताओं के बीच हार का सामना करना पड़ा है. यह एक तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति की बेइज्जती लगती है. आमतौर पर ऐसा किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ नहीं होता. राष्ट्रपति बनने के मात्र दो साल के भीतर ट्रंप की लोकप्रियता इतनी गिर जाएगी, किसी ने नहीं सोचा था. टेक्सास, ओहायो, कंसास और साउथ कैरोलिना जैसे राज्यों में ट्रंप समर्थित उम्मीदवारों की हार ने पार्टी के भीतर उनकी पकड़ को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
इस चुनाव में ट्रंप के लिए सबसे ज्यादा चिंता की बात यह रही कि उनकी पसंद के कई उम्मीदवार अपनी सीट नहीं बचा सके. सीएनएन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक टेक्सास में ट्रंप के समर्थन से चुनाव लड़ रहे रिपब्लिकन केन पैक्सटन को डेमोक्रेट जेम्स तलारिको ने हरा दिया. ओहायो में रिपब्लिकन सीनेटर जॉन हस्टेड को डेमोक्रेट शेरॉड ब्राउन ने शिकस्त दी. नॉर्थ कैरोलिना में ट्रंप समर्थित माइकल व्हाटली को पूर्व डेमोक्रेटिक गवर्नर रॉय कूपर ने हराया.
कंसास में भी ट्रंप के समर्थन वाले सीनेटर रोजर मार्शल को डेमोक्रेट एडम हैमिल्टन के हाथों हार मिली. लेकिन सबसे चौंकाने वाला नतीजा साउथ कैरोलिना से आया. यह रिपब्लिकन पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है. यहां डेमोक्रेट एनी एंड्रयूज ने रिपब्लिकन डार्लिन ग्राहम को हरा दिया. इस राज्य में 1998 के बाद किसी डेमोक्रेट ने सीनेट का चुनाव नहीं जीता था.
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.