बेंगलुरु में एयर एशिया के विमान ने की इमरजेंसी लैंडिंग

बेंगलुरु से लखनऊ जा रहे एआईएक्स कनेक्ट विमान को उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा।

मार्च 11, 2023 - 20:26
 0  68  0
बेंगलुरु में एयर एशिया के विमान ने की इमरजेंसी लैंडिंग

बेंगलुरु से लखनऊ जा रहे एआईएक्स कनेक्ट विमान को उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। एयर एशिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, विमान आई5-2472 ने शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे उड़ान भरी थी और इसे लखनऊ में सुबह नौ बजे उतरना था। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इसे जमीन पर उतारा गया।

एआईएक्स कनेक्ट के प्रवक्ता ने बताया, "एआईएक्स कनेक्ट पुष्टि करता है कि बेंगलुरु से लखनऊ जा रही उड़ान संख्या आई5-2472 को एक मामूली तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से विमान को वापस बेंगलुरु लौटना पड़ा।'' प्रवक्ता ने बताया, "प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और पहले से निर्धारित उड़ान परिचालनों पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं।"

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow