महागठबंधन सरकार ने पेश किया बजट
महागठबंधन सरकार ने पेश किया बजट
![महागठबंधन सरकार ने पेश किया बजट](https://digitalallindianews.com/uploads/images/202302/image_870x_63fdd084cb5f7.jpg)
बिहार सरकार साल 2023-24 के लिए मंगलवार को बजट पेश किया। महागठबंधन की सरकार में वित्तमंत्री विजय चौधरी ने बजट पेश किया। बिहार का साल 2023-24 बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार का बजट आकार पिछले 10 वर्षों में तीन गुना बढ़ा है। विकास दर में बिहार राज्य देश में लगातार प्रगति कर रहा है। आज बिहार तीसरे नंबर पर है।
वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार की बड़ी उपलब्धियों में एक है कि उसका राजकोषीय घाटा नियंत्रित हुआ है। साथ ही राजस्व में भी बढ़ोत्तरी हुई है। राजकोषीय घाटा को 11,325 करोड़ को कम करते हुए 422 करोड़ पर लाया गया है।
वितमंत्री ने बजट भाषण में कहा कि बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 10.98 फीसदी रही है। बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 10.98 फीसदी रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में बिहार के बजट के आकार तीन गुना बढ़ा है। साल 2023-24 में विकास की रफ्तार बढ़ेगी। * वित्तमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की योजना है। बीपीएससी के जरिए 49000 पोस्ट पर बहाली की जाएगी। जबकि बीएसएससी में 29000 भर्तियां होंगी। इसके साथ ही बीटीएससी में 12000 भर्तियां होंगी। शिक्षकों की जो भर्तियां चल रही है वह मई तक पूरी हो जाएगी। * बिहार पुलिस में 75,543 नियुक्ति हुई है। 90 हजार शिक्षकों में से 42 हजार की नियुक्ति हुई है। कंप्यूटर शिक्षकों के 7360 पद स्वीकृत हुए हैं। 522 शिक्षकों की अभियंत्रण महाविद्यालयों में नियुक्ति की गई है। 40,506 प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?
![like](https://digitalallindianews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://digitalallindianews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://digitalallindianews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://digitalallindianews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://digitalallindianews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://digitalallindianews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://digitalallindianews.com/assets/img/reactions/wow.png)