पति निकला नामर्द, देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म

महिला ने बताया कि उसकी शादी 25 जून को मीरगंज के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विदा होकर वह सुसुराल पहुंची तो सुहाग रात को पति उससे संबंध बनाने के लिए पास आया तो पता चला कि वह नामर्द है।

जुलाई 4, 2023 - 23:33
 0  118
पति निकला नामर्द, देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म

युवती ने शादी के बाद कई सपने संजोये थे, लेकिन उसके सपने क्षणभर में चकनाचूर हो गए। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नामर्द है। दूसरी विदा में ससुराल पहुंची विवाहिता को ससुराल वालों ने देवर के साथ संबंध बनाने को कहा। वह नहीं मानी तो ससुराल पक्ष ने उसे व उसके देवर को कमरे में बंद कर दिया, जहां देवर ने उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।

वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने सोमवार को पुलिस से शिकायत की है।

महिला ने बताया कि उसकी शादी 25 जून को मीरगंज के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विदा होकर वह सुसुराल पहुंची तो सुहाग रात को पति उससे संबंध बनाने के लिए पास आया तो पता चला कि वह नामर्द है। सुबह सास से बात की तो उन्होंने ने उसको चुप रहने की हिदायत दी।

30 जून को जब वह दूसरी विदा में ससुराल पहुंची तो सास-ससुर ने षड्यंत्र के तहत जबरन उसे व उसके देवर को कमरे में बंद कर दिया गया। देवर ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

जिसके बाद वह उसकी वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उसके साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाए। मायके वालों से बात न हो सके इसलिए ससुरालियों ने उसका मोबाइल छीन लिया।

ससुराल वालों ने उसके भाई को गालियां दी और मारपीट की। आरोप है कि ससुराल वालों ने गहने व अन्य कीमती सामान छीन कर उसे घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शिकायती पत्र पर जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow