हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बवाल, ABVP और SFI के बीच हिंसक झड़प
हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बवाल, ABVP और SFI के बीच हिंसक झड़प; कई छात्र घायल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के छात्रों के बीच शनिवार को हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में झड़प हो गई। इस घटना में कुछ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। विश्वविद्यालय में हो रहे छात्र संघ चुनाव को लेकर दोनों गुटों में झड़प हुई है।
इस घटना के बाद एबीवीपी ने एसएफआई के छात्रों पर अपने समूह के कुछ आदिवासी छात्र सदस्यों के खिलाफ हिंसा का आरोप लगाया।
एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि एसएफआई कैडर ने उन पर हमला करने के लिए धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल किया।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?