लखनऊ में लंबे समय तक तैनात रहे इंस्पेक्टर महेश दुबे के खिलाफ रेप केस दर्ज

यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर के खिलाफ रेप केस दर्ज किया गया है. लखनऊ में लंबे समय तक तैनात रहे इंस्पेक्टर महेश दुबे पर महिला ने रेप का आरोप लगाया था. जांच के बाद इंस्पेक्टर पर लगे आरोपों को सत्य पाया गया और मामला दर्ज किया गया है.

फ़रवरी 26, 2023 - 22:50
 0  65  0
लखनऊ में लंबे समय तक तैनात रहे इंस्पेक्टर महेश दुबे के खिलाफ रेप केस दर्ज

लखनऊ में थाना इंचार्ज पर महिला के साथ रेप करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मुकदमा एसीपी की जांच के बाद दर्ज किया, जिसमें आरोपी थाना इंचार्ज और उसकी पत्नी शामिल थे. आरोप था कि महिला से दोस्ती करने के उसका रेप किया गया और अश्लील वीडियो भी बनाया गया था.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस इंस्पेक्टर महेश दुबे पर पीड़िता ने आरोप लगाया था कि कृष्णानगर कोतवाली में थाना प्रभारी के पद पर तैनात रहने के दौरान आरोपी ने पीड़िता से दोस्ती की थी. इसके बाद उसका रेप किया गया और अश्लील वीडियो बनाया गया था.

इसमें आरोपी इंस्पेक्टर को पत्नी शिखा पांडे का साथ मिला था. वीडियो के आधार पर महेश दुबे ने कई बार पीड़िता के साथ गलत काम किया था. इस दौरान वह प्रेगनेंट हो गई थी. इसकी जानकारी जब आरोपी की पत्नी को हुई तो पीड़िता पर गर्भपात कराने का दबाव बनाए जाने लगा था.

पीड़िता के मुताबिक, उसने बच्ची को जन्म दिया था. उस दौरान आरोपी कृष्णानगर कोतवाली का प्रभारी था. बेटी के जन्म की भनक इंस्पेक्टर को लग गई थी. फिर एक दिन वह घर आया और बच्ची को जबरदस्ती अपने साथ ले गया था. यही नहीं आरोपी पति-पत्नी आए दिन बच्ची का फोटो भेज कर धमकाते रहते थे कि यदि किसी से शिकायत की तो बच्ची को मार देंगे. 

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow