मक्का की मस्जिद में ‘अश्लील हरकत’, सऊदी अरब ने बांग्लादेशी जोड़े को मौत की सजा दी

सऊदी अरब के मक्का शहर की एक मस्जिद में कथित अश्लील हरकत करने वाले बांग्लादेशी जोड़े को मौत की सजा दे दी गई है। उन्हें फांसी दी गई, सिर कलम किया या गोली मारी...

नवम्बर 25, 2026 - 14:20
 0  0  0
मक्का की मस्जिद में ‘अश्लील हरकत’, सऊदी अरब ने बांग्लादेशी जोड़े को मौत की सजा दी
सऊदी अरब के मक्का शहर की एक मस्जिद में कथित अश्लील हरकत करने वाले बांग्लादेशी जोड़े को मौत की सजा दे दी गई है। उन्हें फांसी दी गई, सिर कलम किया या गोली मारी गई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। बांग्लादेश के 2 नागरिकों- नजरुल इस्लाम अब्दुल बशीर और सिती अख्तर को मक्का की एक मस्जिद में कथित तौर पर अनैतिक कृत्य करते हुए पकड़ा गया था। जांच के बाद आरोप तय किए। जेद्दा की एक अदालत में कई महीनों तक सुनवाई चली। सुनवाई के दौरान 2 अन्य बांग्लादेशियों ने ट्रांसलेटर के तौर पर मदद की। अदालत ने दोनों को मौत की सजा सुनाई। जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि इन्होंने न केवल सामाजिक नियम तोड़े, बल्कि मस्जिद जैसी पवित्र जगह और समय की मर्यादा का घोर अपमान किया। सऊदी के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद की ओर से शाही आदेश जारी होने के बाद 14 अक्टूबर को मक्का में दोनों को मौत की सजा दी गई।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow