शादी से एक सप्ताह पहले दुपट्टे से युवती ने लगाई फांसी
मृतका के भाई राहुल ने बताया कि घर में वह अकेली थी। रात एक बजे लौटे तो देखा वह फांसी पर लटकी है। परिजनों ने बताया कि पांच मार्च को युवती की बनारस में शादी होनी थी।
लोदना बाजार निवासी योगेंद्र बर्णवाल की 24 साल की बेटी शालिनी कुमारी ने शुक्रवार की देर रात कमरे के गाटर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। छात्रा बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। मृतका के मोबाइल कॉल से पता चला कि उसने रात में देर तक किसी से बात की थी।
मृतका के भाई राहुल ने बताया कि घर के लोग एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। रात में हम भी एक दोस्त की पार्टी में चले गए। बहन घर में अकेली थी। रात करीब एक बजे लौटे तो कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आई।
राहुल ने बताया कि फिर बहन के मोबाइल पर फोन किया। कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद घर के लोगों को इसकी जानकारी दी। धक्का देकर दरवाजा को खोला तो देखा कि बहन दुपट्टे से लटकी है। उसको नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी।परिजनों ने बताया कि पांच मार्च को बनारस में उसकी शादी होनेवाली थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?