शाकिब अल हसन ने फैन की भीड़ में टोपी से की पिटाई

शाकिब अल हसन के गुस्सैल रवैये से हर कोई वाकिफ है। वह बांग्लादेश क्रिकेट लीग (BPL) में अंपायर से बहस करने से लेकर स्टंप पर पैर तक मार चुके हैं।

मार्च 11, 2023 - 14:50
 0  60  0
शाकिब अल हसन ने फैन की भीड़ में टोपी से की पिटाई

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन एक बार फिर विवाद में फंस गए हैं। उनके गुस्सैल रवैये से हर कोई वाकिफ है। वह बांग्लादेश क्रिकेट लीग (BPL) में अंपायर से बहस करने से लेकर स्टंप पर पैर तक मार चुके हैं। इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच के बाद उनके गुस्से का शिकार एक फैन बना, जिसकी उन्होंने पिटाई कर दी।

मामला एक प्रमोशनल इवेंट का है। इवेंट में फैंस काफी संख्या में थे। भीड़ में शाकिब अल हसन पहुंचे तो एक फैन ने उनकी टोपी निकालने की कोशिश। इसके बाद वह आग बबूला हो गए और उन्होंने फैन से टोपी छीनी और उससे पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नीचे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाकिब किस तरह से फैन की पिटाई कर रहे हैं।

https://youtube.com/shorts/nw3IyEbmEQM

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow