'वेलकम 3' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे संजय दत्त-अरशद वारसी

अक्षय अब 'वेलकम' के सीक्वल में भी नजर आएंगे. अब 'वेलकम 3' से जुड़ी ऐसी खबर आ रही है|

फ़रवरी 25, 2023 - 19:10
 0  55  0
'वेलकम 3' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे संजय दत्त-अरशद वारसी

'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार होंगे या नहीं, ये सस्पेंस अभी कुछ ही दिन पहले खत्म हुआ. खबरें आईं कि अक्षय ने अपने 'हेरा फेरी' वाले साथियों- परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ शूट की शुरुआत कर दी है और एक खास वीडियो शूट किया गया है. मगर अक्षय के फैन्स के लिए गुड न्यूज यहीं खत्म नहीं हुई. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अक्षय सिर्फ 'हेरा फेरी 3' ही नहीं, 'वेलकम' और 'आवारा पागल दीवाना' के सीक्वल में भी परेश और सुनील के साथ नजर आएंगे. हालांकि इन दोनों फिल्मों को लेकर कोई और जानकारी नहीं सामने आई. 

बॉलीवुड फैन्स की सबसे फेवरेट कॉमेडी फिल्मों में से एक 'वेलकम' के फैन्स के लिए अब एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. रिपोर्ट्स हैं कि अक्षय, परेश और सुनील की तिकड़ी के साथ 'वेलकम 3' में एक ऐसी जोड़ी आने वाली है जो खुद कॉमेडी के फैन्स में बेहद पॉपुलर है. इंडियन सिनेमा में ये जोड़ी खुद आइकॉनिक है और इसे पर्दे पर देखने के लिए जनता हमेशा बहुत एक्साइटेड रहती है. 

ई टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 'वेलकम 3' में अक्षय के साथ संजय दत्त और अरशद वारसी भी नजर आने वाली हैं. संजय और अरशद ने 'मुन्नाभाई' जैसी बेहद पॉपुलर और ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है. इस जोड़ी ने 'धमाल' फ्रैंचाइजी में भी साथ काम किया. फैन्स बीते कई सालों से संजय और अरशद की जोड़ी को पर्दे पर फिर से साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं.

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow