इलियाना डिक्रूज को तमिल फिल्म इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया है

इलियाना डिक्रूज को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस के खिलाफ एक प्रोड्यूसर ने कुछ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद से ही उन्हें तमिल फिल्म इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया है।

मार्च 11, 2023 - 14:06
मार्च 11, 2023 - 14:06
 0  60  0
इलियाना डिक्रूज को तमिल फिल्म इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया है

इलियाना डिक्रूज काफी समय से फिल्में नहीं कर रही हैं। एक्ट्रेस काफी लंबे गैप के बाद फिल्में करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्ट्रेस को तमिल फिल्म इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया है। हालांकि, मामले में एक्ट्रेस या फिर किसी प्रोड्यूसर की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

तमिल रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलियाना डिक्रूज को लेकर एक तमिल प्रोड्यूसर ने शिकायत दर्ज की है कि एक्ट्रेस एडवांस पैसे लेने के बाद भी शूट पर नहीं पहुंची। इससे प्रोड्यूसर को काफी लॉस हुआ। इस घटना के बाद अब और तमिल प्रोड्यूसर एक्ट्रेस को अपनी फिल्मों में लेने से कतरा रहे हैं। हालांकि, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर या खुद एक्ट्रेस की ओर से इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

बताते चलें कि महज एक महीने पहले ही इलियाना अस्पताल में भर्ती हुई थीं। एक्ट्रेस ने अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर की, जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटोज का एक कोलाज पोस्ट किया था। एक फोटो में वे हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और उनकी कलाई में आईवी ट्यूब लगी है। दूसरे में वे डिस्चार्ज होकर लौटी थीं।

इलियाना की 'अनफेयर एंड लवली' फिल्म लंबे समय से अटकी हुई है। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणदीप हुड्डा नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। ये एक कॉमेडी फिल्म होने वाली है, जिसमें इलियाना एक सांवली लड़की का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow