पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ देश के सभी एयरपोर्ट पर लुक आउट नोटिस जारी किया गया
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व सीएम के खिलाफ देश के सभी एयरपोर्ट पर लुकआउट सर्कुलर जारी की है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है।
चरणजीत सिंह चन्नी अमेरिका जाने वाले थे लेकिन सीएम भगवंत मान के चैलैंज के बाद उन्होंने अपना टूर कैंसल कर दिया था। शुक्रवार को उन्हें नोटिस जारी कर दी गई। सीएम भगवंत मान ने विधानसभा सत्र के दौरान चन्नी को चैलेंज किया था कि चन्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार की फाइले हैं और वह विदेश भाग नहीं सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, यह नोटिस तीन दिन पहले जारी किया गया था और सभी एयरपोर्ट्स पर अलर्ट कर दिया गया था कि चन्नी विदेश भाग सकते हैं। चरणजीत सिंह चन्नी पर सरकारी पैसे के गबन का आरोप है। उन पर टूरिज्म अधिकारियों के जरिए थीम पार्क के उद्घाटन में पैसा हड़पने और 20 गुना ज्यादा दाम पर टेंडर देने का आरोप है।
थीम पार्क का टेंडर 17 नवंबर 2021 को दिया गया था। यह सिंगल टेंडर 1 करोड़ 47 लाख 91 हजार रुपये का अलॉट किया गया। बठिंडा के राजविंदर सिंह ने पंजाब विजिलेंस को शिकायत दी थी। फिर विजिलेंस ने थीम पार्क के उद्घाटन कार्यक्रम की जांच शुरू की थी।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?