कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह को टिकट वाराणसी से अजय राय

अजय राय वाराणसी से PM मोदी का करेंगे सामना, कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह को टिकट

मार्च 23, 2024 - 23:17
 0  60  0
कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह को टिकट वाराणसी से अजय राय

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अजय राय को वाराणसी से अपना उम्मीदवार बनाया है. इसका मतलब यह है कि उनका मुकाबला इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगा, जो कि यहां के वर्तमान सांसद हैं. कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा उम्मीदवारो की चौथी सूची जारी कर दी, जिसमें राजस्थान की तीन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है. इनमें जयपुर ग्रामीण से अनिल चोपड़ा, करौली-धौलपुर से भजनलाल जाटव और नागौर सीट को आरएलपी से गठबंधन के लिए छोड़ा गया है. इसी तरह से उत्तर प्रदेश के अमरोहा से दानिश अली को पार्टी ने टिकट दिया है

कांग्रेस उम्मदिवारों की चौथी सूची में एमपी के प्रत्याशी
सागर से गुड्डू राजा बुंदेला, रीवा से नीलम मिश्रा, शहडोल से फुन्देलाल मार्को, जबलपुर से दिनेश यादव, बालाघाट से सम्राट सारस्वत, होशंगाबाद से संजय शर्मा, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, उज्जैन से महेश परमार, मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर, रतलाम से कांतिलाल भूरिया और इंदौर से अक्षय कांति बम को टिकट दिया गया है.

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow