तुर्किये में फिर लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता

तुर्किये में शनिवार को एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बता दें कि मध्य तुर्किये क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र ने यह जानकारी दी

फ़रवरी 25, 2023 - 18:42
 0  61  0
तुर्किये में फिर लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता

तुर्किये में शनिवार को एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बता दें कि मध्य तुर्किये क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने यह जानकारी दी। ईएमएससी के मुताबिक, भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था

तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक 50,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्किये में अकेले 44,000 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (AFAD) ने बताया था कि भूकंप के कारण तुर्किये में शुक्रवार रात तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 44,218 हो गई।

तुर्किये और सीरिया में फरवरी की शुरुआत में आए विनाशकारी भूकंप की वजह से 2.5 करोड़ से ज्यादा लोगों की स्थिति खराब बताई जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बयान में बताया था कि तुर्किये और सीरिया में 2.6 करोड़ लोगों को विभिन्न तरह की चिकित्सा की जरूरत है। इस पर तत्काल ध्यान दिया जाना चाहिए।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow