अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता
गृह मंत्रालय ने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता दी है। खिलाड़ी कुमार को भारत का पासपोर्ट मिल गया है। भारत की नागरिकता पाकर एक्टर काफी खुश हैं।
77वां स्वतंत्रता दिवस सभी देशवासियों के साथ-साथ फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के लिए भी बड़ी खुशी लेकर आया। गृह मंत्रालय ने अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता दी है। खिलाड़ी कुमार को भारत का पासपोर्ट मिल गया है। भारत की नागरिकता पाकर एक्टर काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को यह जानकारी देते दी है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा- दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी। अक्षय के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी।
Dil aur citizenship, dono Hindustani.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 15, 2023
Happy Independence Day!
Jai Hind! ???????? pic.twitter.com/DLH0DtbGxk
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर गृह मंत्रालय की एक फाइल की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें नागरिकता देने से जुड़े कागज़ात दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे…जय हिंद, इंडिया। अक्षय ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि कनाडाई पासपोर्ट होने का मतलब यह नहीं है कि मैं किसी भारतीय से कम हूं। मैं पूरी तरह से भारतीय हूं। मैं पिछले नौ साल से यहां हूं।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?