चंद्रबाबू नायडू को ACB Court ने दिया 14 दिनों का रिमांड
सीआईडी ने एक दिन पहले उनको स्किल डेवलपमेंट स्कैम में अरेस्ट किया था। एसीबी कोर्ट में सात घंटों की जिरह के बाद उनको 14 दिनों के रिमांड पर देने का आदेश दिया।
आंध्रा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। एसीबी कोर्ट ने पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को 14 दिनों के रिमांड पर भेज दिया है। सीआईडी ने एक दिन पहले उनको स्किल डेवलपमेंट स्कैम में अरेस्ट किया था। रविवार को कोर्ट में कस्टडी को लेकर बहस हुई। एसीबी कोर्ट में सात घंटों की जिरह के बाद उनको 14 दिनों के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट की जज जस्टिस हिमाबिंदु ने यह आदेश दिया। पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को राजमुंद्री सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के नंदयाला शहर में रैली करने के बाद शुक्रवार की रात में बस में आराम कर रहे थे। बस में आराम करते समय शनिवार को तड़के ही पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। इसके बाद उनको वहां गिरफ्तार किया गया। उन्हें गैर-जमानती धाराओं में गिरफ्तार किया गया। नायडू को भ्रष्टाचार के एक मामले में ने गिरफ्तार किया था।
चंद्रबाबू नायडू को जिस केस में अरेस्ट किया गया है, उस केस में 2021 में पहली बार एफआईआर हुआ था। सीआईडी के अधिकारी गिरफ्तार करने के बाद नायडू को मेडिकल टेस्ट के लिए नानदयाल हॉस्पिटल ले गए। सीआईडी ने CrPC की धारा 50 (1) (2) के तहत चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। नायडू पर कौशल विकास परियोजना में 371 करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?