मोदी सरकार पागलपन का शिकार हो गई है इलाज की है जरूरत- BJP पर भड़के संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार पागलपन का शिकार हो गई है, इनके इलाज की जरूरत है।
संजय सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में बिल पास किया जाना चाहिए, जिसमें कहा जाए कि ईडी और सीबीआई केवल मुर्दों से पूछताछ करेगी। जिन लोगों को कब्रिस्तान में दफना दिया गया है, उनकी हड्डियां निकालकर सीबीआई उनसे पूछताछ करें। अगर वह लोग भी जवाब ना दें तो यमराज से पूछताछ करने की छूट दी जाए।
संजय सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि जब पागलपन की सरकार चल रही है और उसका दिमाग ही फिर गया है। जिस सरकार का दिमागी संतुलन बिगड़ गया हो, उसके बारे में क्या कहा जा सकता है? इनको तो इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को और इनके सारे पर काम करने वाले अधिकारियों को अपना इलाज कराने की जरूरत है, जिसके बाद ये लोग देश की तरक्की के बारे में विचार करें।
मोदी सरकार पागलपन का शिकार हो चुकी है इलाज की ज़रूरत है।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 8, 2023
मोदी जी ED CBI को मुर्दों से भी पूछताछ की छूट दीजिये।
मुर्दें जवाब न दें तो यमराज से पूछताछ हो। pic.twitter.com/8z1vQzQdW1
पूजा नाम की एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया कि अंकल आपकी बौखलाहट बता रही है कि ईडी और सीबीआई ने सही कार्रवाई की है। आपकी बेचैनी देखकर सब कुछ साबित हो रहा है। प्रकाश महेश्वरी नाम के एक यूजर ने लिखा- इनकी बौखलाहट से तो अब शंका हो रही है, जांच की आंच जरूर इन तक पहुंचने वाली है। विपुल नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया- इस समय दिखाई दे रहा है कि कौन पागलपन का शिकार हुआ है।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?