भारत न्याय यात्रा,लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक खत्म

भारत न्याय यात्रा,लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक खत्म

जनवरी 4, 2024 - 16:14
जनवरी 4, 2024 - 16:15
 0  64  0
भारत न्याय यात्रा,लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक खत्म

आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति, सीटों के बंटवारे और भारत न्याय यात्रा को लेकर आज कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग हुई। राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से शुरू हो रही भारत न्याय यात्रा मणिपुर से महाराष्ट्र तक निकलनी है। भारत न्याय यात्रा की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए देश भर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बृहस्पतिवार को बैठक की।

पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हो रही बैठक में पार्टी महासचिवों, राज्यों के प्रभारियों, राज्य इकाइयों के प्रमुखों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं को बुलाया गया था। पार्टी की मीटिंग में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "आज की बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी के बारे में और भारत न्याय यात्रा पर चर्चा हुई और काफी सुझाव आए उस पर भी बातचीत हुई। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, आज की बैठक में भारत न्याय यात्रा की एक योजना के बारे में चर्चा हुई है और संगठन में बूथ लेवल तक जो भी चुनाव की तैयारी करनी है उस पर चर्चा हुई है।

कांग्रेस की 14 जनवरी 2024 से शुरु होने वाली भारत न्याय यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा 2 के रूप में माना जा रहा है। कांग्रेस पूर्व से पश्चिम तक की इस यात्रा के जरिए लोकसभा चुनाव से पहले लोगों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने का प्रयास करेगी। भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च के बीच इंफाल से मुंबई तक आयोजित की जाएगी। आपको बता दें राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने सितंबर 2022 और जनवरी 2023 के बीच आयोजित ‘भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी।

खड़गे द्वारा दिसंबर में पार्टी संगठन में फेरबदल किए जाने के बाद नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों की यह पहली बैठक है। पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस नेताओं ने राज्य के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं और राज्यों में चुनावी तैयारियों पर चर्चा की है। 10 साल से केंद्र की सत्ता से बाहर कांग्रेस ने अब भाजपा का मुकाबला करने और उसे सत्ता से बाहर करने के लिए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ यानी ‘इंडिया’ गठबंधन तैयार किया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक से पहले कहा कि अन्य दलों के साथ सीट बंटवारे पर विचार-विमर्श करने के लिए कांग्रेस की आंतरिक समिति की दो बैठकें आयोजित की गईं। समिति अब अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगी। हम ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूत करने और सीटों के बंटवारे के मुद्दों को हल करने की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए फिर से बैठक करेंगे। यह भी पढ़े -शर्मिला ने वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का किया कांग्रेस में विलय, कहा- राहुल को पीएम देखना था पिता का सपना

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow