चित्रकूट जेल कांड में डिप्टी जेलर गिरफ्तार, मुख्तार अंसारी के बेटे-बहू को जेल में मिलवाने का आरोप

चित्रकूट जेल कांड में डिप्टी जेलर गिरफ्तार माफिया मुख्तार असांरी के बेटे अब्बास असांरी को उसकी पत्नी निखत से जेल में मिलवाने का है आरोप

फ़रवरी 28, 2023 - 20:02
 0  54  1
चित्रकूट जेल कांड में डिप्टी जेलर गिरफ्तार, मुख्तार अंसारी के बेटे-बहू को जेल में मिलवाने का आरोप

गौरतलब है कि जेल में बंद में विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी को डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने जेल में पहुंचकर अब्बास अंसारी व उसकी पत्नी निकहत को पकड़ा था। वहां से विदेशी रुपये व मोबाइल बरामद किया था। साथ ही चालक समेत वाहन को भी कब्जे में लिया गया था। इस पर जेल अधीक्षक व दो जेलर समेत पांच वार्डन को निलंबित किया गया था।

चित्रकूट जेल कांड में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को उसकी पत्नी निखत से मिलवाने के मामले पर आरोपी डिप्टी जेलर चंद्रकला को गिरफ्तार कर एंटी करप्शन कोर्ट लखनऊ भेज दिया गया है। चित्रकूट एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि न्यायिक हिरासत में डिप्टी जेलर को 14 दिन के लिए लखनऊ जेल में भेजा गया है।

मुख्तार अंसारी के बेटे बहू के मिलन कांड में सहयोग देने वाले फराज खान कैंटीन ठेकेदार नवनी सचान को भी पुलिस ने जेल भेज चुकी है। जेल कांड के मामले में पुलिस की 18 टीमें प्रदेश में अलग-अलग जाकर छापेमारी कर रही हैं। इस कांड में लगभग 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

निकहत व चालक नियाज को भी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया था। निकहत को 16 फरवरी को लखनऊ की अदालत में पेश कर घटना से जुडे तथ्यों को संकलित करने के लिए पुलिस रिमांड मांगा था। न्यायालय ने पुलिस को तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। जिसके तहत शुक्रवार को पुलिस निकहत व चालक नियाज को पुलिस लाइन मे कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों से पूछताछ शुरू कर दी थी। फिलहाल नियाज और निखत चित्रकूट जेल में बंद हैं।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow