आज महिला प्रीमियर लीग का आगाज

आज से वीमेंग प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) शुरू रहा है। गुजरात और मुंबई की उद्घाटन मैच में टक्कर होगी।

मार्च 4, 2023 - 17:44
 0  65  0
आज महिला प्रीमियर लीग का आगाज

महिला क्रिकेट में आज एक ऐतिहासिक दिन है। भारत में शनिवार से महिला क्रिकेटर्स की टी20 लीग का आगाज हो रहा है। इसका नाम वीमेंग प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) है। डब्ल्यूपीएल 2023 में पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स (जीजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जाएगा। दोनों की टक्कर मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में होगी। मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। वहीं, टॉस साढ़े सात बजे होगा। गुजरात की कमान ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ क्रिकेटर बेथ मूनी के हाथों में जबकि मुंबई की बागडोर भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास है। दोनों कप्तानों की नजर आज ऐतिहासिक मैच को अपने नाम कर पर होगी। शाम 6 बजकर 25 मिनट पर ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी।

मुंबई इंडियंस डब्लूपीएल स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली साइवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीदर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गूजर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमैरा खाजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट।

गुजरात जायंट्स डब्ल्यूपीएल स्क्वॉड

बेथ मूनी (कप्तान), सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड), एशले गार्डनर, हरलीन देओल, डिआंड्रा डॉटिन, स्नेह राणा (उपकप्तान), सबबिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालम हेमलता), मोनिका पटेल, तनुजा कंवर), सुषमा वर्मा), हर्ले गाला, परुणिका सिसोदिया, शबनम शकील, अश्विनी कुमारी।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow