श्रीराम सेना चीफ का विवादित बयान - मोदी के नाम पर वोट मांगे तो BJP नेताओं को चप्पल से पीटो

मुथालिक ने यह भी दावा किया था कि उन्हें कुछ बीजेपी नेताओं का समर्थन हासिल है। उन्होंने यह भी कहा था कि बीजेपी नेताओं ने चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक मदद की पेशकश भी की है।

मार्च 4, 2023 - 20:14
 0  64  0
श्रीराम सेना चीफ का विवादित बयान - मोदी के नाम पर वोट मांगे तो BJP नेताओं को चप्पल से पीटो

कर्नाटक के विवादास्पद नेता और श्री राम सेना के प्रमोद मुथालिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं पर निशाना साधा है। मुथालिक ने कारवार में लोगों से कहा कि अगर वे डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेते हैं तो बीजेपी नेताओं को चप्पलों से पीटें। आपको बता दें कि मुथालिक ने 23 जनवरी को घोषणा की थी कि वह करकला से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुथालिक ने कहा, "वे नालायक हैं। वे बेकार लोग हैं जो पीएम मोदी का नाम लेते हैं। वे अपने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को नहीं समझेंगे।" हिंदू सेना प्रमुख ने भाजपा नेताओं को मोदी के नाम और तस्वीर का उपयोग किए बिना मतदाताओं को लुभाने और वोट मांगने की चुनौती भी दी है। 

उन्होंने कहा, ''इस बार बिना मोदी का नाम लिए वोट मांगे। पैम्फलेट और बैनर पर मोदी की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। मतदाताओं से कहें कि आपने विकास किया है, आपने गायों को बचाया है, आपने हिंदुत्व के लिए काम किया है। अपनी छाती पीट-पीटकर शान से वोट मांगने की कोशिश कीजिए।''

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow