सुहागरात की सेज पर पहुंचते ही चीख पड़ी दुल्हन, बहू की आवाज सुनकर कमरे की तरफ दौड़ पड़े ससुराल वाले

शादी का ख्वाब संजोए बैठी एक दुल्हन का सुहागरात पर ही सारे अरमान टूट गए। पहली रात को दुल्हन दूल्हे के लिए जब दूध लेकर पहुंची तो उसकी चीख निकल पड़ी। बहू की आवाज सुनकर ससुराल वाले भी कमरे की तरफ दौड़े।

मार्च 4, 2023 - 20:27
 0  57  0
सुहागरात की सेज पर पहुंचते ही चीख पड़ी दुल्हन, बहू की आवाज सुनकर कमरे की तरफ दौड़ पड़े ससुराल वाले

सुहागरात की सेज सजी थी। दुल्हन दूध का गिलास लेकर सेज पर पहुंच गई। लेकिन कुछ देर बाद ही दुल्हन का मूड बिगड़ गया। आधी रात को दुल्हन ने शोर मचाया तो परिवार के लोग दौड़ पड़े। दुल्हन चीख-चीखकर कह रही थी कि मेरा पति नपुंसक है। मैं इसके साथ नहीं रहूंगी। रात साढ़े तीन बजे दुल्हन ने फोन करके मायके पक्ष के लोगों को भी बुला लिया। पहले घर में समझौते के प्रयास हुए। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। 

मामला किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचमपुर से जुड़ा है। यहां के निवासी दीपेंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह शाक्य की शादी 2 मार्च को सुधा पुत्री नेकराम शाक्य निवासी निलोई जसवंतनगर इटावा के साथ हुई थी। 3 मार्च को दीपेंद्र दुल्हन सुधा को विदा कराकर घर ले आया। रात में 11:30 बजे तक संगीत का कार्यक्रम चला। इसके बाद 12 बजे के करीब सुधा पति के पास कमरे में पहुंच गई और उसने हंगामा शुरू कर दिया। उसने मायके फोन किया तो 20-22 लोग सुबह तड़के ससुराल पहुंच गए और सुधा को जबरन ले जाने लगे। 

सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी। जहां समझौते के प्रयास हुए। लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दीपेंद्र और दुल्हन के पिता नेकराम ने पुलिस को लिखित में तहरीर दी और आभूषणों के साथ दुल्हन के मायके जाने की बात कही। कहा गया कि अब इस मामले का बाद में समाधान किया जाएगा। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद दुल्हन को मायके पक्ष के साथ भेज दिया गया है। कोई तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow