दो ऑस्कर जीतने वाले रहमान के नाम पर कनाडा में है सड़क, बर्थडे पर पढ़िए दिलचस्प किस्से
दो ऑस्कर जीतने वाले रहमान के नाम पर कनाडा में है सड़क, बर्थडे पर पढ़िए दिलचस्प किस्से

दो बार ऑस्कर जीतने वाले एआर रहमान को आखिर कौन नहीं जानता है। दुनियाभर में अपनी जादुई आवाज का जादू चलाने वाले रहमान ने सिनेमा को कई सदाबहार गाने दिए हैं। आज सिंगर अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको रहमान के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं जिससे आप अनजान होंगे।
फिल्मों में जितना जरूरी एक अच्छा प्लॉट यानी कहानी होती है, उतना ही मायने रखता है संगीत। कई बार फिल्में नहीं चलतीं, मगर संगीत दशकों तक याद रह जाता है। इसका सारा क्रेडिट जाता है एक अच्छे म्यूजिक डायरेक्टर को।
A.R. Rahman ऐसे ही संगीतकार हैं, जो अपने संगीत से किसी भी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी हैं। फिल्मों में अपने गानों से एआर रहमान ने दर्शकों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। उन्होंने 'रोजा', 'बॉम्बे', 'ताल', 'जोधा अकबर', 'रंग दे बसंती', 'स्वदेस', 'रॉकस्टार' जैसी फिल्मों को संगीत दिया है।
अपने करियर में एआर रहमान ने कई फिल्मों को गाने दिए, जिनमें ज्यादातर हिट साबित हुए। आज यानी 6 जनवरी 2024 को 57वां जन्मदिन मना रहे रहमान की निजी जिंदगी भी उनके संगीत की तरह दिलचस्प रही है। आइए, आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
असल नाम था दिलीप
एआर रहमान का जन्म एक हिन्दू परिवार में हुआ था और उनका नाम दिलीप रखा गया था। फिर 23 साल की उम्र में रहमान ने इस्लाम कबूल किया और अपना नाम 'अल्लाह रखा रहमान' यानी एआर रहमान कर लिया। ऐसा उन्होंने अपने एक गुरु कादरी इस्लाम से मिलने के बाद किया।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






