भारत-पाक बॉर्डर पर पकड़ी विदेशी महिला:अवैध तरीके से पाकिस्तान में घुसने का कर रही थी प्रयास

पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा से पाकिस्तान में अवैध रूप से घुसने का प्रयास करती विदेशी महिला को BSF जवानों ने पकड़ लिया।

जून 14, 2023 - 21:00
 0  63  2
भारत-पाक बॉर्डर पर पकड़ी विदेशी महिला:अवैध तरीके से पाकिस्तान में घुसने का कर रही थी प्रयास

पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा से पाकिस्तान में अवैध रूप से घुसने का प्रयास करती विदेशी महिला को BSF जवानों ने पकड़ लिया। जिसके बाद उसे फिरोजपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला उज्बेकिस्तान की है। ऐसे में BSF और पंजाब पुलिस के समक्ष विदेशी महिला की भाषा समझने में मुश्किल आ रही है।

BSF की महिला जवानों द्वारा तलाशी लेने पर महिला से उसका उज्बेकिस्तानी पासपोर्ट, एक जीरकपुर पंजाब का आधार कार्ड और कुछ अन्य चीजें बरामद हुई हैं।

बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वह फिरोजपुर बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान में घुसपैठ क्यों करना चाहती थी। इसके पीछे उसका उद्देश्य क्या है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में महिला की भाषा बड़ी बाधा बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक बीएसएफ व पंजाब पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विदेशी महिला की गिरफ्तारी और उसके बॉर्डर तक पहुंचने की घटना कई सवाल खड़े कर रही है। अब यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए जांच का विषय है।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow