कहां जाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? अखिलेश यादव ने झाड़ा पल्ला

यूपी में कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक तस्वीर फिर उलझती नजर आ रही है. कुछ दिनों पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने...

नवम्बर 25, 2026 - 14:19
 0  0  0
कहां जाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? अखिलेश यादव ने झाड़ा पल्ला
यूपी में कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक तस्वीर फिर उलझती नजर आ रही है. कुछ दिनों पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी. जिसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी का इंडिया गठबंधन में शामिल होने का बयान दिया था. लेकिन अब कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव के समझाने के बाद स्वामी प्रसाद को लेकर कांग्रेस के रूख नरम पड़े है.  यूपी में इंडिया अलायन्स में शामिल होने के लिए छटपटा रहे राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर सपा के सख्त रुख के बाद कांग्रेस ने भी स्वामी से पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया है. सपा से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी.  दिल्ली में हुई स्वामी की इस मुलाकात के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि आरएसएसपी इंडिया अलायन्स में आ सकती है. उन्होंने एक नवंबर को दिल्ली में इंडिया अलायन्स के प्रोटेस्ट मार्च में भी शामिल होने की घोषणा की. इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव से जब स्वामी प्रसाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर इसकी संभावनाओं को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद इंडिया अलायन्स का हिस्सा नहीं होंगे. अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही.उन्होंने  कहा,''स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे गठबंधन में शामिल नहीं हैं.इग्नोर करो, अवाइड करो. साइलेंस इज गोल्ड. वो हमारी सीटों की गिनती में शामिल नहीं हो सकते.''

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow