लंदन में राहुल गांधी: 'आरएसएस एक गुप्त समाज है। यह मुस्लिम ब्रदरहुड की तर्ज पर बनाया गया है'
राहुल ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से कर दी। उन्होंने कहा, 'आरएसएस एक गुप्त समाज है। यह मुस्लिम ब्रदरहुड की तर्ज पर बनाया गया है और इनका विचार यह है कि सत्ता में आने के लिए लोकतांत्रिक प्रतियोगिता का उपयोग किया जाए|'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर वह केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। सोमवार को राहुल ने लंदन में चैथम हाउस थिंक टैंक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक प्रतियोगिता की प्रकृति पूरी तरह से बदल गई है। इसका कारण यह है 'RSS' नाम का एक संगठन है। यह एक कट्टरपंथी, फासीवादी संगठन है, जिसने मूल रूप से भारत के लगभग सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। राहुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को यह विश्वास है कि वह हमेशा भारत में सत्ता में रहेगी। लेकिन हमारा (कांग्रेस) का मानना है कि उनकी ये सोच हास्यास्पद है।
राहुल ने कांग्रेस की अगुआई वाली यूपीए सरकार की विफलता का कारण भी बताया। कहा कि भारत में राजनीतिक प्रवचन की बदलती प्रकृति पर ध्यान केंद्रित करने की कमी के चलते यूपीए सरकार विफल हुई है। उन्होंने कहा, 'इस परिप्रेक्ष्य में अगर आप आजादी से लेकर अब तक के समय को देखें तो ज्यादातर समय कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही है।'
राहुल ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से कर दी। उन्होंने कहा, 'आरएसएस एक गुप्त समाज है। यह मुस्लिम ब्रदरहुड की तर्ज पर बनाया गया है और इनका विचार यह है कि सत्ता में आने के लिए लोकतांत्रिक प्रतियोगिता का उपयोग किया जाए और फिर बाद में लोकतांत्रिक प्रतियोगिता को खत्म कर दिया जाए।'
उन्होंने कहा, 'बीजेपी के 10 साल सत्ता में रहने से पहले हम 10 साल सत्ता में थे। भाजपा यह मानती है कि वह भारत में सत्ता में आई है और हमेशा सत्ता में रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 2014 में भारत में सत्ता में आई थी। अब जाएगी भी।'
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?