महिला क्रिकेट विश्व कप मे आस्ट्रेलिया ने फिर तोड़ा भारत का सपना

भारतीय टीम एक बार फिर से T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार गई और एक बार फिर से वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। पहले सेमीफाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 5 रनों से हार मिली।

फ़रवरी 23, 2023 - 21:51
 0  64  1
महिला क्रिकेट विश्व कप मे आस्ट्रेलिया ने फिर तोड़ा भारत का सपना

भारतीय टीम का एक बार फिर से T20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ भारतीय टीम का टूर्नामेंट से सफर समाप्त हो गया। इस करीबी मैच में भारत को 5 रन से हार मिली। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच केपटाउन में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए। इस तरह भारत के सामने फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए 173 रनों का लक्ष्य था।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow