प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने चंडीगढ़ पहुंचे PM मोदी
प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने चंडीगढ़ पहुंचे PM मोदी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने पंजाब के कद्दावर नेता रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिनों का शोक घोषित किया है। आज प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ स्थित शिरोमणि अकाली दल के दफ्तर में रखा जाएगा। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे के बाद चंडीगढ़ पहुंचे। जहां शिरोमणि अकाली दल के दफ्तर में उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को झुककर नमन करने के बाद उनके परिजनों का ढ़ांढस बढ़ाया। प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार कल यानी कि गुरुवार को उनके पैतृक गांव बादल में होगा। जिसके लिए खास तैयारी की जारी है। प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे उम्रदराज नेता थे। मंगलवार रात उनका 95 साल की उम्र में निधन हो गया था।
चंडीगढ़ पहुंचकर पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम मोदी के सिर पर साफा और चेहरे पर मास्क था। वो प्रकाश सिंह बादल के परिजनों और करीबियों के बीच रखे उनके पार्थिव शरीर के पास पहुंचे। परिक्रमा कर सिर के सामने रुकने के बाद उन्हें नमन किया। फिर प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल और उनके परिजनों के बीच बैठकर बातचीत की।
#WATCH| PM Narendra Modi pays last respects to Shiromani Akali Dal patron Parkash Singh Badal in Chandigarh pic.twitter.com/Cn02etMz5Z — ANI (@ANI) April 26, 2023
प्रकाश सिंह बादल को अंतिम विदाई
सरपंच से सीएम तक का सफर तय करने वाले प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर आज अंतिम दर्शन के लिए शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रखा जाएगा। दोपहर 12 बजे पीएम मोदी यहां पहुंचे। पीएम मोदी के श्रद्धांजलि देने के बाद प्रकाश सिंह बादल की शव यात्रा चंडीगढ़ से बठिंडा के लिए शव यात्रा निकाली जाएगी।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






