युवक ने प्रेमिका के पिता की हत्या की:लड़की की शादी दूसरी जगह होने से था नाराज

लड़का अपने 3 दोस्तों के साथ दुल्हन के घर पहुंचा था। वह लड़की की शादी कैंसिल कर खुद से कराने पर अड गया था।

जून 28, 2023 - 20:56
 0  73  0
युवक ने प्रेमिका के पिता की हत्या की:लड़की की शादी दूसरी जगह होने से था नाराज

केरल के कल्लमबलम शहर में युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी से पहले उसके पिता की हत्या कर दी। युवक उसके पड़ोस में रहता था और प्रेमिका से शादी करना चाहता था। लड़की के पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी।

कल्लमबलम में रहने वाला जिष्णु पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्यार करता था। लड़की के पिता राजू ने जिष्णु से अपनी बेटी की शादी करने से मना कर दिया था। बताया गया है कि जिष्णु के परिवार का क्रिमिनल रिकॉर्ड होने के कारण राजू ने उनसे रिश्ता करने से मना किया था।

राजू ने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर दी थी। बुधवार को उसकी बारात आनी थी। मंगलवार को जिष्णु अपने 3 दोस्तों के साथ दुल्हन के घर पहुंचा। वह शादी कैंसिल करके लड़की की शादी खुद से कराने के लिए बोलने लगा।

इस पर दुल्हन के परिवार वालों से उसकी बहस हो गई। तभी जिष्णु ने फावडे से राजू के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। राजू की हॉस्पिटल ले जाते वक्त मौत हो गई।

इस घटना में दुल्हन के रिश्तेदार भी घायल हुए हैं। हत्या के बाद चारों आरोपी फरार हैं। केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow