एक किस्सा तैमूर लंग के हवाले से

अप्रैल 3, 2023 - 05:39
 0  31
एक किस्सा तैमूर लंग के हवाले से

तैमूर लंग ने दिल्ली फतेह कर जश्न मनाने का हुक्म दिया.

इसमें, ज़ाहिर है कि गीत-संगीत के लिए गवैयों को भी बुलाया गया. खुदा जाने क्या वजह रही हो लेकिन कोई भी उस्ताद गवैया नहीं आया.

दरबारियों ने जी तोड़ तलाश के बाद एक अन्धे गायक को ढूंढ ही निकाला.

 यह अन्धा गायक काफी सोज़ भरी आवाज़ में गाता था.तैमूर के सामने गाकर उसने उसका दिल खुश कर दिया.

बादशाह ने गवैये से उसका नाम पूछा. गवैये ने जवाब दिया, "दौलत खां". तैमूर को इस बात पर हंसी आ गई. वह खिल्ली उड़ाने वाले अंदाज़ में बोला, "क्या दौलत भी अंधी होती है?’

 दौलत खां ने बिना विचलित हुए जवाब दिया, "अंधी न होती तो लंगड़े के घर क्यों आती!"

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow