अतीक की हत्या पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

अप्रैल 15, 2023 - 23:54
 0  42
अतीक की हत्या पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन हत्याओं पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की पराकाष्ठा हो गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है  कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।

जिस समय अतीक अहमद और अशरफ की हुई हत्या उस दौरान वे मीडिया के कैमरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों के हाथ में हथकड़ी बंधी थी अतीक के सिर में गोली मारी उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इससे पहले भी सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आज के व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जांच-पड़ताल हो और दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है। भाजपा भाईचारे के खिलाफ है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow