प्रेमिका से शारिरिक संबंध बनाने के बाद उसकी बेटी से किया दुष्कर्म
आरोपित ने पहले प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद प्रेमिका की बेटी के साथ दुष्कर्म किया

पति के गूंगा-बहरा होने का फायदा उठाकर एक युवक ने पहले उसकी पत्नी से करीबी बनाई और फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना डाले। उसका दुस्साहस यही नहीं थमा, बाद में उसने महिला की बेटी को के साथ भी दुष्कर्म कर दिया। जब बेटी ने इसकी शिकायत पुलिस से करनी चाही तो आरोपित ने उस पर तेजाब उड़ेलने की धमकी दे डाली। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपित जावेद ने कमजोरी का फायदा उठाकर उसकी बहन से पहले दोस्ती बनाई और फिर वह उसके साथ रहने लगा। इस दौरान उसने बहन के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। सितंबर 2022 में आरोपित ने बड़ी बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया।
डर के मारे बेटी अपनी मौसी के पास सहारनपुर चली गई। नौ फरवरी 2023 को आरोपित जावेद सहारनपुर पहुंचा और वहां बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आठ मार्च 2023 को पीड़ित बेटी ने अपनी मौसी को जावेद के बारे में सब कुछ बताया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने सहारनपुर के मंडी थाने में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने कहा कि घटनास्थल देहरादून का है, इसलिए शिकायत देहरादून में ही देनी पड़ी। जब वह देहरादून पहुंची तो आरोपित ने बेटी को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसका चेहरे पर तेजाब डाल देगा।
वहीं शिकायतकर्ता महिला को भी घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






