भारत में बैन किया गया पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट

भारत में पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्वविटर अकाउंट को बैन कर दिया गया है। दुनिया के अन्य देशों में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर हैंडल खुल रहा है, लेकिन अब ये भारत में नहीं खुल रहा है

मार्च 30, 2023 - 19:06
 0  29
भारत में बैन किया गया पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट

कश्मीर, आतंकवाद सहित अन्य मसलों को लेकर भारत-पाकिस्तान का रिश्ता लंबे समय से बुरे दौर से गुजर रहा है। इस बीच आज भारत में पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को बैन कर दिया गया है। पाकिस्तान सरकार का ट्विटर हैंडल दुनिया के अन्य देशों में खुल रहा है। लेकिन भारत में यह अब नहीं खुल रहा है। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक अकाउंट को भारत में खोलने पर ट्विटर की और से एक नोटिस दिख रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि कानून मांग पर पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि पाकिस्तान सरकार के ट्वविटर अकाउंटर को भारत में ब्लॉक किए जाने को लेकर भारत अथवा पाकिस्तान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ट्विटर की गाइडलाइन के अनुसार वैध कानूनी मांग, जैसे अदालत के आदेश या सरकार की मांग पर अकाउंट को ब्लॉक करना पड़ता है। पाकिस्तान के ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्लॉक में करने के पीछे भी यही वजह बताई जा रही है। भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को खोलने पर वहां लिखा हुआ मिल रहा है "भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर एकाउंट भारत में एक कानूनी मांग के जवाब में रोक दिया गया है।"

भारत में इससे पहले जुलाई 2022 में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को बैन किया गया था। हालांकि बाद में यह फिर से दिखाई देने लगा था। फिर बीते साल जून में ट्विटर इंडिया ने संयुक्त राष्ट्र, तुर्की, ईरान और मिस्र में पाकिस्तान दूतावासों के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया था। साथ ही भारत ने पाकिस्तान से चलने वाले कई यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट को भी बैन किया था। इन सब पर भारत विरोधी चीजों के प्रसारण का आरोप लगा था।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow