ईस्टर पर भी यूक्रेन पर बरसे गोले, सात की मौत

ईस्टर पर शांति के लिए प्रार्थनाओं के बीच भी यूक्रेन पर गोले बरसे। इन गोलाबारी की घटनाओं में सात नागरिक मारे गए और कई घायल हुए। रूस ने पूर्वी यूक्रेन के अतिरिक्त खार्कीव और जपोरीजिया में अपने हमलों को बढ़ाया है।

अप्रैल 9, 2023 - 23:22
 0  30
ईस्टर पर भी यूक्रेन पर बरसे गोले, सात की मौत

ईस्टर पर शांति के लिए प्रार्थनाओं के बीच भी यूक्रेन पर गोले बरसे। इन गोलाबारी की घटनाओं में सात नागरिक मारे गए और कई घायल हुए। वैसे यूक्रेन में आर्थोडाक्स ईसाइयों की बहुलता है जो 16 अप्रैल को ईस्टर मनाएंगे। पोप फ्रांसिस ने ईस्टर के अपने संदेश में यूक्रेन और विश्व के अन्य क्षेत्रों में शांति स्थापित होने के लिए प्रयासों पर बल दिया है।

रूस ने पूर्वी यूक्रेन के अतिरिक्त खार्कीव और जपोरीजिया में अपने हमलों को बढ़ाया है। शनिवार और रविवार को इन स्थानों पर मिसाइलों, राकेट और तोपों-टैंकों से हमले किए गए। खार्कीव के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया है कि रूसी हमले में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि जपोरीजिया में रूसी गोलाबारी में 11 वर्ष के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हुई है। इससे पहले शनिवार को यहां पर रूसी हमलों में तीन लोगों की मौत हुई थी।

इस बीच, खबर है कि रूसी सैनिक लड़ते हुए डोनेस्क प्रांत के बाखमुट शहर के मध्य तक पहुंच गए हैं। उनका शहर पर जल्द कब्जा हो सकता है। इस शहर पर कब्जे की लड़ाई करीब आठ महीने से चल रही है। यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ के अनुसार, रविवार सुबह से पूर्व के 24 घंटों में रूसी सेना ने 40 हवाई हमले, चार मिसाइल हमले और 58 राकेट हमले किए। इसके अतिरिक्त कई मोर्चों पर गोलाबारी हुई।

रूस द्वारा यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। परमाणु संयंत्रों में चूंकि शीतलन उपकरणों के लिए सतत बिजली आपूर्ति में जरूरी है, ऐसे रूसी बमबारी-गोलीबारी के कारण परमाणु हादसे की आशंका से बचने के लिए देश के ज्यादातर परमाणु बिजली संयंत्र बंद हैं। रूसी सेना के कब्जे वाला जापोरीज्ज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी ऐसे ही संयंत्रों में शामिल है। यह संयंत्र 6,000 मेगावाट बिजली उत्पादित कर सकता है। संयंत्र को सितंबर में बंद कर दिया, क्योंकि आसपास के इलाकों में रूसी बमबारी के कारण इसे चलाना बेहद जोखिम भरा था।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow