संकटमोचन संगीत समारोह 2023
![संकटमोचन संगीत समारोह 2023](https://digitalallindianews.com/uploads/images/202304/image_870x_6431b95b81343.jpg)
■ संगीत का बारहमासा
संकट मोचन संगीत समारोह 2023
10 - 16 अप्रैल
ये बनारस है। यहाँ संगीत गंगा किनारे पवन सुत के दरबार में पेड़ो की छाँव और शशि की मंद रौशनी में ज़मीन पर बैठ कर सुनते हैं। यह समारोह नहीं उत्सव है मनुष्य के होने का और उसे भरपूर जीने का। यह बारहमासा है जिसे सुन कर काशी बारहों मास सराबोर रहती है। यहाँ राग और रागिनियाँ महादेव को मानो साक्षात अपने साथ लिए आती हैं। यहाँ ख़ुदा ज़र्रे ज़र्रे में मौजूद है। यहाँ बिस्मिल्लाह की रूह बरगद की छाँव तले पूरी निशा संगीत के समंदर में आनन्द के मोती चुनती है। जिनके लिए संगीत जीने का एक ढ़ंग है यह उनके लिए है। यहाँ कलाकार अपनी कला प्रस्तुत करने नहीं आता बल्कि धन्यवाद देने आता है कि ईश्वर ने उसे स्वयं से जुड़ने की एक नायाब जुगत दी है। कहने को तो बहुत कुछ है। संगीत प्रेमी जानते हैं इस रस को। आईये। जेठ का इससे सुँदर स्वागत कुछ और नहीं हो सकता।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?
![like](https://digitalallindianews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://digitalallindianews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://digitalallindianews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://digitalallindianews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://digitalallindianews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://digitalallindianews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://digitalallindianews.com/assets/img/reactions/wow.png)