दिल्ली की सरकारों ने हमेशा क्षेत्रीय दलों का नुकसान किया

दिल्ली की सरकारों ने हमेशा क्षेत्रीय दलों का नुकसान किया

मार्च 26, 2023 - 17:32
 0  28
दिल्ली की सरकारों ने हमेशा क्षेत्रीय दलों का नुकसान किया

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा, "मुझे यकीन है कि राहुल गांधी के साथ न्याय होगा। कांग्रेस को सत्याग्रह को और रफ्तार से आगे बढ़ाना होगा।" साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकारों ने हमेशा ही क्षेत्रीय दलों का नुकसान किया है। क्षेत्रीय दल मिलकर ही भाजपा का मुकाबला कर सकते हैं। सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने आरिफ को वन विभाग का नोटिस भेजे जाने पर भी भाजपा को घेरा।

''आरिफ ने बहुत अच्छा काम किया''
अखिलेश यादव ने आज एक बार फिर सारस का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आरिफ ने बहुत अच्छा काम किया और एक घायल सारस की समय पर मदद की। उसका इलाज कराया और उसकी जान बचाई। इसके बाद सारस उनका मित्र बन गया। सरकार को तो आरिफ को सम्मानित करना चाहिए था लेकिन वो आरिफ को ही डरा रहे हैं।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'मुझे सारस वाले वाकये की जानकारी मिली तो मैं आरिफ और सारस से मिलने वहां गया। इसके बाद भाजपा वाले घबरा गए। मैं सारस के साथ क्यों मिलने गया, मैंने सारस के साथ क्यों फोटो खिंचाई? इस बात से इनको परेशानी है। हम अपने प्रिय जानवरों को पक्षियों को दाने और बिस्किट खिलाते हैं।

मेरे घर की छत पर मोर नाचता है, उसके लिए बाकायदा मैंने चने का दाना रखा हुआ है। मैंने एक्सप्रेस-वे पर एक हाथी के चलने की तस्वीर ट्वीट किया तो एसटीएफ ने उसके महावत को जेल में डाल दिया। आरिफ को नोटिस भेजकर ये लोग डराना चाहते हैं।

अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'ये वन विभाग के अधिकारी उस समय कहां थे, जब 2019 में एक महावत की हाथी ने हत्या की? क्योंकि वो मुख्यमंत्री जी का वो पड़ोसी था, वो उनका स्वजातीय था इसलिए वन विभाग सो गया। वन विभाग ने कोई एक्शन नहीं लिया। अभी 2023 में उसी हाथी ने तीन लोगों की जान ले ली। सरकार पैसा दे रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री का पड़ोसी है।

वो हाथी लोगों की जान ले रहा है और आप पांच लाख की मदद दे रहे हैं। मैं जानना चाहता हूं कि विभाग के लोग कहां हैं? याद रखना कि समय बदलेगा तो आप भी अपने घर में किसी पालतू को नहीं पाल सकोगे, क्योंकि कानून अगर सारस के लिए है तो और जानवरों के लिए भी हैं।'

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow