Kanpur पुलिस ने जब्त की सपा MLA इरफान सोलंकी और बिल्डर शौकत 20 करोड़ की संपत्ति

सपा विधायक इरफान सोलंकी और बिल्डर शौकत पहलवान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दरअसल, पुलिस ने उनकी 20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

फ़रवरी 12, 2023 - 01:38
 0  102

समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान को दिसंबर में कथित तौर पर प्लॉट पर अवैध कब्जा करने और घर में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वो महराजगंज जेल में बंद हैं। एसएसओ सुनील कुमार ने कहा कि इरफान सोलंकी, रिजवान और पहलवान की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई। कहा कि ग्वालटोली, सिविल लाइंस में कथित तौर पर पहलवान और उसके परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाली कई इमारतों को शनिवार को जब्त कर लिया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और बिल्डर शौकत अली की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस ने शुक्रवार 10 फरवरी को सपा विधायक और बिल्डर शौकत अली की 20 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली। जाजमऊ स्थित हिलाल कंपाउंड की जो संपत्ति पुलिस ने जब्त की है उसमें शौकत अली और इरफान सोलंकी की पत्नी साझेदार हैं। पुलिस ने दो ब्लॉको में बने 27 फ्लैट कुर्क किए हैं। पुलिस की मानें तो शौकत अली और उनके परिवार के सदस्यों की और भी संपत्तियां जब्त की जाएंगी।

इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान को दिसंबर में कथित तौर पर प्लॉट पर अवैध कब्जा करने और घर में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वो महराजगंज जेल में बंद हैं। एसएसओ सुनील कुमार ने कहा कि इरफान सोलंकी, रिजवान और पहलवान की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई। कहा कि ग्वालटोली, सिविल लाइंस में कथित तौर पर पहलवान और उसके परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाली कई इमारतों को शनिवार को जब्त कर लिया जाएगा।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow