बच्चे का किडनैप करने वाला निकला महिला का प्रेमी, महिला ने किडनैपर से कहा- ये तुम्हारा ही बच्चा

गाजियाबाद में शनिवार को 5 साल के बच्चे का अपहरण करने वाले युवक को रविवार देर शाम को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने बच्चे को भी बरामद कर लिया। महिला और आरोपित के बीच अवैध संबंध थे। महिला ने उसे भरोसा दिया था कि यह उसी का बच्चा है।

मार्च 5, 2023 - 22:51
 0  35
बच्चे का  किडनैप करने वाला निकला महिला का प्रेमी, महिला ने  किडनैपर से कहा- ये तुम्हारा ही बच्चा

ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार को 5 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार देर शाम को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चे की मां से आरोपित युवक का आठ साल अवैध संबंध थे। महिला ने उसे भरोसा दिया था कि यह उसी का बच्चा है। युवक ने महिला को दिल्ली बुलाया और वह बच्चे को छीनकर भाग गया था।

ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र में आबिद अपनी पत्नी परवीन और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला के पड़ोस में रहने वाले अरमान से आठ साल से अवैध संबंध थे।महिला ने युवक को बताया था का छोटा वाला बेटा उसी का है। युवक को बच्चे को लगाव हो गया है। वह बच्चे से प्रेम करने लगा था। कुछ दिन से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। महिला ने युवक से दूरी बना ली थी। युवक बच्चे को अपने साथ रखना चाहता था। युवक ने बहाने से महिला को दिल्ली मिलने बुलाया और फिर महिला को साथ चलने को कहा। महिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद वह बच्चे को छीनकर भाग गया। पुलिस कहा कहना है प्रेम-प्रसंग के कारण दोनों परिवारों में रंजिश भी चल रही थी। पुलिस ने आरोपित को ट्रानिक सिटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि महिला के दूरी बनाने के बाद युवक बच्चे का पालन पोषण कर उसे अपने साथ रखना चाहता था। महिला अपने बच्चे से युवक को मिलने नहीं देती थी। युवक बार-बार बच्चे से मिलने की जिद करता था। वह कई बार बच्चे से ट्यूशन जाते हुए मिलता था। शनिवार को युवक ने योजना बनाकर महिला को बच्चे के साथ ही मिलने के लिए बुलाया था।

पुलिस ने बताया कि महिला अपने अवैध संबंधों को जाहिर नहीं करना चाहती थी। जिस वजह से उसने पूरा सच नहीं बताया। महिला ने पुलिस से कहा था कि बच्चा ट्यूटन पढ़ने गया था। तभी उसे पड़ोस में रहने वाला अरमान बाइक पर लेकर भाग गया। उसने एक राहगीर की मदद से उसका पीछा किया लेकिन वह उसे धक्का देकर दिल्ली की ओर भाग गया।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow