बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी को अखिल भारत हिंदू महासभा हिंदू रत्न देकर सम्मानित किया।

फ़रवरी 18, 2023 - 02:45
 0  32
बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी को अखिल भारत हिंदू महासभा हिंदू रत्न देकर सम्मानित किया।
बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी को अखिल भारत हिंदू महासभा हिंदू रत्न देकर सम्मानित किया।

छतरपुर मध्य प्रदेश  में बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी को अखिल भारत हिंदू महासभा हिंदू रत्न देकर सम्मानित किया।
   पूज्य धीरेंद्र शास्त्री जी हिंदू राष्ट्र को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि पर 18 फरवरी को बागेश्वर धाम में 121 निर्धन कन्याओं का विवाह होगा। इस सामूहिक विवाह के लिए धाम में व्यापक तैयारियों की गई हैं। धाम के साथ ही दुल्हन और दूल्हे के घरों में भी तैयारियां जोरों पर हैं।

दुल्हन मोनिका की भतीजी पूनम बताती है कि हम सभी काफी खुश हैं। हमारी बुआ की शादी बागेश्वर धाम से हो रही। दुल्हन मोनिका और प्रतिमा बताती हैं कि शुक्रवार को मायना है और हल्दी की रस्में हुईं। शादी बागेश्वर धाम से हो रही है, उनमें हमारा भी नंबर/नाम आया है। हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हमारे पिता नहीं हैं। मां दिव्यांग हैं और दूसरे के घरों का काम करती है। हम सिलाई करते हैं।

दुल्हन प्रतिमा की बहन अंजू बताती हैं कि तैयारियां हो चुकी हैं। घर में रस्में चल रही हैं। हम 5 बहनें 1 भाई हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पापा नहीं रहे मम्मी भी विकलांग हैं। घर की माली हालत ठीक नहीं है। मम्मी बोली थी कि सरकार की मदद से शादी कर देंगे लेकिन अब बागेश्वर धाम में हो रहे सामूहिक विवाह में बहन के हाथ पीले होने जा रहे हैं।

धाम में 121 कन्याओं का पंजीयन हुआ है। बात दें कि धाम में पिछले 4 सालों से गरीब असहाय कन्याओं के विवाह करवाए जा रहे हैं। पिछले साल 108 कन्याओं का विवाह हुआ था।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow