सोना महापात्रा ने शहनाज गिल को कहा- सफल पुरुषों के पीछे भागने से कुछ नहीं होता

सोना ने बीते कुछ दिनों पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर शहनाज को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद से शहनाज के फैंस ने सोना को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया था।

फ़रवरी 28, 2023 - 21:09
 0  24
सोना महापात्रा ने शहनाज गिल को कहा- सफल पुरुषों के पीछे भागने से कुछ नहीं होता

पंजाब की कटरीना शहनाज गिल अक्सर फैंस के बीच सुर्खियों में छाई रहती हैं। ‘बिग बॉस’ के बाद से ही शहनाज लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फैंस को शहनाज की हर बात काफी पसंद आती है, लेकिन शायद बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा को शहनाज आज-कल बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं। बीते कुछ दिनों पहले उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल के टैलेंट पर सवाल उठाया था और पूछा था कि रियलिटी शो फेम के अलावा उनके पास खुद को बताने के लिए क्या है। इसके बाद भी सोना नहीं रुकीं और फिर से शहनाज को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

सोना ने बीते कुछ दिनों पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर शहनाज को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद शहनाज के फैंस ने सोना को खरी- खोटी सुनाना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर सोना और शहनाज के फैंस के बीच कमेंट का युद्ध छिड़ गया। शहनाज के फैंस ने सोना पर लाइमलाइट लूटने का आरोप लगाते हुए उन्हें करारा जवाब दिया, लेकिन सोना इसके बाद भी नहीं रुकीं। उन्होंने एक और ट्वीट कर शहनाज गिल पर निशाना साधा है।

सोना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कुछ पैसे खर्च करो, समय लगाओ और प्रयास करो कुछ सीखने के लिए, म्यूजिक टीचर या एक्टिंग कोच बनने के लिए। साथ ही वॉइस डायलॉग सीखने के लिए  क्राफ्ट प्रैक्टिस करो, जिसे आप अपना टैलेंट बताना चाहते हो। सफल पुरुषों के पीछे भागना, पीआर खरीदना सफलता नहीं होती। आपके पास अपना टैलेंट होना चाहिए।'

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow