मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में सुनवाई टली, अगली तारीख 23 फरवरी को

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह को लेकर गुरुवार को सुनवाई टल गई। कोर्ट को शाही ईदगाह का सर्वे करने को या केस के मेंटेबल और नॉन मेंटेबल होने को लेकर सुनवाई करनी थी। मगर, कोर्ट की व्यस्तता के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने इस मामले में अब 23 फरवरी की तारीख तय की है।
श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने जिला जज की अदालत में रिवीजन दाखिल किया था। महेंद्र प्रताप सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत के 7 रूल 11 के तहत दावे की पोषणीयता पर पहले सुनवाई के आदेश के खिलाफ जिला जज की अदालत में रिवीजन दायर किया था। जिला जज ने रिवीजन दावे की एडीजे 6th की अदालत में ट्रांसफर कर दिया था
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






